Sunday, February 28, 2010

Wednesday, February 24, 2010

लड़की ने किया पिता का दाह-संस्कार--प्रेरक कदम















रीतिरिवाजों की परवाह से परे


बढ़ते कदम का मिला सहयोग



आज की तारीख सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा। छत्तीसगढ़ की लाडली बेटी ने आज वो कर दिखाया जो बड़े बड़े सूरमा नहीं कर पाए थे। आज फिर नए ज़माने ने करवट बदली है। नयी सोच का आगाज हुआ है। परंपरागत रुदिवादीदकियानूसी नियमो से परे एक लड़की ने शमशान जैसी जगह पर कदम रखकर अपने पिता के अंतिम संस्कार को पूरा किया है। नारी शक्ति की नई मिसाल बनकर उभरी अजमेर ने अपने जीवन में कई कष्ट देखे है। पूरी जिंदगी वह मुफलिसी से जीती रही है। अपनों ने मुह मोड़ लिया गैरों से क्या उम्मीद करे? ऐसे प्रयास पूरे करने के लिए कलेजा चाहिए जो हर किसी के पास नहीं होता है। बेबी उसके घर कण नाम है। लेकिन अब वो बड़ी हो गई। इतनी बड़ी की समाज के पुराने घिसे पिटे नियमो को बदलने का साहस कर बैठी है। जैसे ही हमें पता चला ऐसी साहसी लड़की का मनिबल बदने और दुःख में सहभागी बन्ने के लिए हम दोस्तों की टीम शमशान घाट से लेकर घर तक अजमेर के दुःख में सहभागी बने। जिसके मन में जैसा आया वैसी मदद करने लगा। बढ़ते कदम सामाजिक संस्था के बैनर तले यह पुनीत कार्य संपन किया गया।
महावीर नगर सहयोग पार्क में रहने वाले प्रेम अग्रवाल का कल २३ फरवरी को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. परिवार की इकलौती लड़की अजमेरा ने अपने पिता के अंतिम-संस्कार को स्वयं पूरा करने का बीड़ा उठाया. समाज में व्याप्त तमाम कुरीतियों की परवाह न करते हुए 24 वर्षीय अजमेरा ने बढ़ते कदम के सहयोग से यह कार्य पूरा किया. उसनें जिस दृढ़ता और साहस से अपने आप पर संयम रखा वह अनुकरणनीय कहा जाएगा. समाज सेवी संस्था बढ़ते कदम ने अजमेरा जैसी साहसिक नारियों का कंधे से कंधा मिलाने का संकल्प लिया है. प्रेम अग्रवाल काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी थीं. उनका कोई पुत्र नहीं है. इस दाह-संस्कार के कार्यक्रम में अमर गुरुबक्षाणी, सेवक कुकरेजा, प्रहलाद खेमानी, सुनील छतवानी, रवि के गुरुबक्षानी , अशोक गुर्बक्षानी सहित समाज के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. सिंधी समाज ने अग्रवाल परिवार के लिए अनाज व दाल आदि की व्यवस्था की है. अजमेरा के लिए यह दुखों का अवसर है. कुछ समय पहले ही उनका अपने पति से तलाक हुआ है. वह अभी इस सदमें से उभर ही नहीं पाई थीं कि प्रकृति ने उसके साथ यह क्रूर मजाक किया है. अब वह नितांत अकेलापन महसूस कर रहीं है. ऊपर वाले की महिमा अपरंपार है. दरअसल वो मानव की परिक्षा लेता है. अजमेरा जिस साहस से इस दुख की घड़ी में अडिग खड़ी है, वह तारिफेकाबिल है. प्रेम के 4 भाई भी है.पर अफसोस कि उनमें से कोई भी इस दुख की घड़ी में शामिल तक होने नहीं आया. इंसानियत का कोई महत्व नहीं रह गया , लगता है. शाबाश अजमेरा......

Somebody is very proud of you........











1. Somebody is very proud of you.
2. Somebody is thinking of you.
3. Somebody is caring about you.
4. Somebody misses you.
5. Somebody wants to talk to you.
6. Somebody wants to be with you.
7. Somebody hopes you aren’t in trouble.
8. Somebody is thankful for the support you have provided.
9. Somebody wants to hold your hand.
10. Somebody hopes everything turns out all right.
11. Somebody wants you to be happy.
12. Somebody wants you to find him/her.
13. Somebody is celebrating your successes.
14. Somebody wants to give you a gift.
15. Somebody thinks that you ARE a gift.
16. Somebody hopes you’re not too cold, or too hot
17. Somebody wants to hug you.
18. Somebody loves you.
19. Somebody admires your strength.
20. Somebody is thinking of you and smiling.
21. Somebody wants to be your shoulder to cry on.
22. Somebody wants to go out with you and have a lot of fun.
23. Somebody thinks the world of you.
24. Somebody wants to protect you.
25. Somebody would do anything for you.
26. Somebody wants to be forgiven.
27. Somebody is grateful for your forgiveness.
28. Somebody wants to laugh with you.
29. Somebody remembers you and wishes that you were there.
30. Somebody is praising God for you.
31. Somebody needs to know that your love is unconditional.
32. Somebody values your advice.
33. Somebody wants to tell you how much they care.
34. Somebody wants to share their dreams with you.
35. Somebody wants to hold you in their arms.
36. Somebody wants YOU to hold them in your arms.
37. Somebody treasures your spirit.
38. Somebody wishes they could STOP time because of you.
39. Somebody praises God for your friendship and love.
40. Somebody can’t wait to see you.
41. Somebody loves you for who you are.
42. Somebody loves the way you make them feel.
43. Somebody wants to be with you.
44. Somebody wants you to know they are there for you.
45. Somebody is glad that you’re his/her friend.
46. Somebody wants to be your friend.
47. Somebody stayed up all night thinking about you.
48. Somebody is alive because of you.
49. Somebody is wishing that you noticed him/her.
50. Somebody wants to get to know you better.
51. Somebody wants to be near you.
52. Somebody misses your advice/guidance.
53. Somebody has faith in you.
54. Somebody trusts you.
55. Somebody needs your support.
56. Somebody needs you to have faith in them.
57. Somebody will cry when they read this.
58. Somebody needs you to let them be your friend.
59. Somebody hears a song that reminds them of you.
60. Somebody needs you to send them this to them.

i love you...........















English - I love you
Afrikaans - Ek het jou lief
Albanian - Te dua
Arabic - Ana behibak (to male)
Arabic - Ana behibek (to female)
Armenian - Yes kez sirumen
Bambara - M'bi fe
Bangla - Aamee tuma ke bhalo aashi
Belarusian - Ya tabe kahayu
Bisaya - Nahigugma ako kanimo
Bulgarian - Obicham te
Cambodian - Soro lahn nhee ah
Cantonese Chinese - Ngo oiy ney a
Catalan - T'estimo
Cheyenne - Ne mohotatse
Chichewa - Ndimakukonda
Corsican - Ti tengu caru (to male)
Creol - Mi aime jou
Croatian - Volim te
Czech - Miluji te
Danish - Jeg Elsker Dig
Dutch - Ik hou van jou
Esperanto - Mi amas vin
Estonian - Ma armastan sind
Ethiopian - Afgreki'
Faroese - Eg elski teg
Farsi - Doset daram
Filipino - Mahal kita
Finnish - Mina rakastan sinua
French - Je t'aime, Je t'adore
Frisian - Ik hâld fan dy
Gaelic - Ta gra agam ort
Georgian - Mikvarhar
German - Ich liebe dich
Greek - S'agapo
Gujarati - Hoo thunay prem karoo choo
Hiligaynon - Palangga ko ikaw
Hawaiian - Aloha Au Ia`oe (Thanks Craig)
Hebrew - Ani ohev otah (to female)
Hebrew - Ani ohev et otha (to male)
Hiligaynon - Guina higugma ko ikaw
Hindi - Hum Tumhe Pyar Karte hae
Hmong - Kuv hlub koj
Hopi - Nu' umi unangwa'ta
Hungarian - Szeretlek
Icelandic - Eg elska tig
Ilonggo - Palangga ko ikaw
Indonesian - Saya cinta padamu
Inuit - Negligevapse
Irish - Taim i' ngra leat
Italian - Ti amo
Japanese - Aishiteru
Kannada - Naanu ninna preetisuttene
Kapampangan - Kaluguran daka
Kiswahili - Nakupenda
Konkani - Tu magel moga cho
Korean - Sarang Heyo
Latin - Te amo
Latvian - Es tevi miilu
Lebanese - Bahibak
Lithuanian - Tave myliu
Malay - Saya cintakan mu / Aku cinta padamu
Malayalam - Njan Ninne Premikunnu
Mandarin Chinese - Wo ai ni
Marathi - Me tula prem karto
Mohawk - Kanbhik
Moroccan - Ana moajaba bik
Nahuatl - Ni mits neki
Navaho - Ayor anosh'ni
Norwegian - Jeg Elsker Deg
Pandacan - Syota na kita!!
Pangasinan - Inaru Taka
Papiamento - Mi ta stimabo
Persian - Doo-set daaram
Pig Latin - Iay ovlay ouyay
Polish - Kocham Ciebie
Portuguese - Eu te amo
Romanian - Te iubesc
Russian - Ya tebya liubliu
Scot Gaelic - Tha gra\dh agam ort
Serbian - Volim te
Setswana - Ke a go rata
Sign Language - ,\,,/ (represents position of fingers when signing'I Love You')
Sindhi - Maa tokhe pyar kendo ahyan
Sioux - Techihhila
Slovak - Lu`bim ta
Slovenian - Ljubim te
Spanish - Te quiero / Te amo
Swahili - Ninapenda wewe
Swedish - Jag alskar dig
Swiss-German - Ich lieb Di
Surinam - Mi lobi joe
Tagalog - Mahal kita
Taiwanese - Wa ga ei li
Tahitian - Ua Here Vau Ia Oe
Tamil - Nan unnai kathalikaraen
Telugu - Nenu ninnu premistunnanu
Thai - Chan rak khun (to male)
Thai - Phom rak khun (to female)
Turkish - Seni Seviyorum
Ukrainian - Ya tebe kahayu
Urdu - mai aap say pyaar karta hoo
Vietnamese - Anh ye^u em (to female)
Vietnamese - Em ye^u anh (to male)
Welsh - 'Rwy'n dy garu di
Yiddish - Ikh hob dikh
Yoruba - Mo ni fe

Monday, February 22, 2010

क्या प्रतिभा एक तरह का पागलपन है ?--------rajshekhar






इस संसार में जब भी सच्ची प्रतिभा का जन्म होता है, उसे हम केवल इसी एक संकेत से पहचान सकते हैं कि दुनिया के सारे मूर्ख उसके खिलाफ एकजुट हो गए हैं इस संसार में जब भी सच्ची प्रतिभा का जन्म होता है, उसे हम केवल इसी एक संकेत से पहचान सकते हैं कि दुनिया के सारे मूर्ख उसके खिलाफ एकजुट हो गए हैं kaई बार मनुष्य ऐसी स्थितियों में पड़ जाता है जिनसे मुक्ति पाने के लिए उसका थोड़ा-थोड़ा पागल होना भी जरूरी हो जाता है ।
वैसे इस संसार में जब भी कभी सच्ची प्रतिभा का जन्म होता है, उसे हम केवल इसी एक संकेत से पहचान सकते हैं कि संसार के सारे मूर्ख उसके खिलाफ एकजुट हो गए हैं । तो क्या प्रतिभा एक प्रकार का पागलपन है ? हजरत मोहम्मद, ईसा, बुद्ध, महावीर, सुकरात, अरस्तू, रजनीश, निराला या बेचन शर्मा "उग्र" कोई नाम ऐसा नहीं है जिसे कभी पागल समझा या कहा न गया हो ।
निराला को तत्कालीन हिंदी साहित्य में सक्रिय कई लोगों ने तो पागल घोषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी । उन्होंने स्वयं अपने अंतिम दिनों में हिंदी बोलनी तक छोड़ दी थी । अज्ञेय ने अपनी पुस्तक "स्मृतिलेखा" में लिखा है कि जब वे निराला से मिलने गए तो उन्होंने उनसे कहा, "निराला इज डेड।" हालांकि अपनी कविता सुनाने की मांग पर वे रो पड़े । इतना ही नहीं, महाकवि ने जो खाना अपने लिए बनवाया था वह अज्ञेय को खिला दिया और खुद भूखे रहे । उनकी उसी मनोदशा के बीच पृथ्वीराज कपूर अपने नाट्यदल को लेकर इलाहाबाद गए । लोगों के लाख मना करने और समझाने के बावजूद अपने नाटक में उन्होंने उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया। जब उन्होंने नाटक के अंत में निरालाजी को मंच पर आमंत्रित किया तो लोग अवाक थे ।
सारा इलाहाबाद उन दिनों निराला की विक्षिप्तावस्था की चर्चा रस लेकर कर रहा था । निराला मंच पर डगमगाते कदमों से चढ़े । माइक हाथ में लिया, बोले,"आर यू नो व्हेहर इज गंगा ? व्हेयर इज यमुना ? व्हेयर इज सरस्वती ?" लोग विस्मयपूर्वक अभी उन्हें देख ही रहे थे कि उन्होंने पृथ्वीराज की छाती पर एक घूंसा मारते हुए कहा, हेयर इज यमुना, हेयर इज गंगा, हेयर इज सरस्वती । इतना कहकर निराला दनदनाते हुए थियेटर हॉल से बाहर चले गए । पृथ्वीराज ने लिखा है, "हजारों आशीर्वाद, हजारों शुभकामनाएं मिली हैं जीवन में । हजारों इनाम मिले हैं लेकिन इससे बड़ी, इतना महान आशीष शायद ही कभी मिला हो ! अपनी इसी विक्षिप्तावस्था में मिला हिंदी का सबसे बड़ा पारिश्रमिक (मंगला प्रसाद पारितोषिक) निराला ने अपने मतवाला मंडल के सहयोगी मित्र मुंशी नवजादिकलाल श्रीवास्तव की विधवा पत्नी को दे डाला था । तब "उग्र" ने लेख लिखा था - पागल या समझदार ? मगर "उग्र" को भी तो कम ही लोगों ने समझा । ज्यादातर तो उन्हें पागल ही समझते रहे और आज भी हिंदी के समझदारों के एक बड़े दल ने उन्हें पागल घोषित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है ।
सुकरात तो हमेशा कबीर की तरह सड़कों पर उस समय की विकृतियों का मखौल उड़ाते, अट्टाहास करते, गालियां देते चलते रहे । रजनीश पर युवकों को बरगलाने का आरोप लगा । गैलीलियो को पृथ्वी गोल कहने पर धर्मांधों ने पागल कहा, मृत्युदंड सुनाया, यातनाएं दीं । पैगंबरों, तीर्थंकरों को उनके बाद के अनुयायियों ने ही पागल कहा । उन्हें पत्थरों से मारा गया, उन्हें सूली पर टांगा गया, उन्हें जहर दिया गया ।
खिलाड़ियों में मोहम्मद अली, पेले और जॉन मेकनरो से लेकर जिदान की तुनकमिजाजी को लोगों ने विक्षिप्तता ही समझा । फिल्मों के कई ख्यातनाम कलाकार, संगीतकार, निर्माता-निर्देशकों को अपनी अंतिम अवस्था में पागलपन के दौरे पड़ने लगे और एक दिन उन्हें चाहने-पूजने वालों ने ही उन्हें पागल भी घोषित कर दिया । बहुत कम लोगों को शायद यह पता होगा कि अपने अंतिम दिनों में पृथ्वीराज कपूर पृथ्वी थियेटर में अकेले ही प्ले किया करते थे या कभी अपने ड्राइवर को दर्शक दीर्घा में बैठाकर नाटक करते थे । तो क्या बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था की तरह ई बार मनुष्य ऐसी स्थितियों में पड़ जाता है जिनसे मुक्ति पाने के लिए उसका थोड़ा-थोड़ा पागल होना भी जरूरी हो जाता है ।