समाज सेवी सुनील बजाज को बढ़ते कदम संस्था द्वारा मानव सेवा के कार्य के लिए पिछले दिनों सादे समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सहित अन्य समाज सेवी उपस्थित थे।
Thursday, November 18, 2021
Tuesday, November 2, 2021
सुहिणी सोच महिलाओं में आत्मविश्वास भर देता है जिससे वे अपने लक्ष्य के लिए उड़ान भरती है* :- मनीषा तारवानी
*सुहिणी सोच कर रही है महिलाओं में भाषा संस्कृति आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कला का विकास*:- संत युधिस्ठिर लाल
*पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में सुहिणी सोच सदस्यों का हुआ सम्मान*
*सुहिणी सोच महिलाओं में आत्मविश्वास भर देता है जिससे वे अपने लक्ष्य के लिए उड़ान भरती है* :- मनीषा तारवानी
सुहिणी सोच संस्था के बहुरानी सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिन सदस्यों ने अपना कीमती योगदान दिया उन सभी सदस्यों का शदाणी दरबार के पूज्य संत साईं श्री युधिष्ठिर लाल जी एवं भाभी मां दीपिका के कर कमलों द्वारा सुहिणी सोच का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में किया गया।
बहुरानी सम्मेलन जो पं. दिन दयाल उपाध्याय आडोटोरिम में आयोजित हुआ था का मुख्य उद्देश्य अपने संस्कार, संस्कृति, रीति रिवाज, सभ्यता और भाषा को बढ़ावा देकर उसे कायम रखना और नए रिश्तो में मधुरता और सामंजस्य बनाने में बहू बेटियों को उनकी भूमिका से परिचित एवं जागृत कराना क्योंकि इन्हीं से नई पीढ़ी का निर्माण होता है। जिन सदस्यों को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं काजल लालवानी, कृतिका बजाज, नेहा अस्पालिया, मुस्कान लालवानी, पल्लवी चिमनानी, विद्या गंगवानी, जूही दरयानी, डॉ.नीलिमा आहूजा, साक्षी माखीजा, ज्योति बुधवानी, संगीता पुरी, रेखा पंजवानी, शालिनी पृथ्यानी, रिद्धि मोरयानी, वंशिका पिंजानी, सुमन पाहुजा, सोनिया इसरानी, सुनीता नागरानी, पलक कुकरेजा, पूनम बजाज, दीक्षा बुधवानी, महिमा लाहोरी, एकता जसवानी, लक्ष्मी चँचलानी, आरती मयानी, गीता गुरनानी, श्रेया सुंदरानी, भूमि सुंदरानी, आरती कोडवानी, करिश्मा कमलानी, सोनम माधवानी, सिया जसवानी, सोनिया कुकरेजा, सरिता आहूजा, सरिता रामानी, ख़ुशी सोनी, नेहा पंजवानी, हर्षा भावनानी, डॉ. तमन्ना जसवानी, सृष्टि मिरघानी, सोनिया गंगवानी, कंचन डेंगवानी, हर्षा सिहानी, वंशिका प्रितवानी एवं रौनक वासवानी।
संत साईं श्री युधिष्ठिर लाल जी ने अपने आर्शीवचन में कहा कि जैसा संस्था का नाम है वैसे ही इनके काम है उन्होंने कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी एवं संगठन की एकता के महत्व को भी समझाया और कहा सुहिणी सोच कर रही है महिलाओं में भाषा संस्कृति आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कला का विकास जो आज समाज की ज़रूरत भी है
संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय अपनी टीम को देते हुए कहा कि टीम के सहयोग से ही यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सफल हो पाया। उन्होंने साईं युधिष्ठिर लाल जी को भी इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि साईं की आशीर्वाद से ही सुहिणी सोच महिलाओं में आत्मविश्वास भर देता है जिससे वे अपने लक्ष्य के लिए उड़ान भरती है।
संस्थापक मनीषा तारवानी एवं सचिव माही बुलानी को संत श्री साईं युधिष्ठिर लाल जी ने अपनी तरफ से उपहार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया।
प्रेस विज्ञप्ति सुहिणी सोच की मीडिया प्रभारी ज्योति बुधवानी के द्वारा जारी की गई।
*ज्योति बुधवानी*
93039 09300
मीडिया प्रभारी
Subscribe to:
Comments (Atom)
